जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा जनता दरबार का आयोजन

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा जनता दरबार का आयोजन





जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में शुक्रवार दिनांक 7 मार्च 2025 को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग ,परिवहन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों की सुनवाई की गई तथा उपस्थित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण को परिवादों के त्वरित निष्पादन करते हुए कृत कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में जिलाधिकारी समस्तीपुर के साथ अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी , अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण श्री शशिकांत पासवान , जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री महमूद आलम सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button