मुखिया मनोरमा देवी ने किया ग्राम सभा का आयोजन
मुखिया मनोरमा देवी ने किया ग्राम सभा का आयोजन
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर पंचायत भवन करगहर मे विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन मुखिया मनोरमा देवी की अध्यक्षता मे किया गया।जिसमे महिलाओं की उत्थान एवं नारी सशक्तिकरण पर जोरदार चर्चा किया गया। एवं पंचायत मे चल रहे सभी विकाश कार्यों पर खुलकर समीक्षा किया गया। मुखिया मनोरमा देवी द्वारा पंचायत मे अच्छे कार्य करने वाले महिलाओ को सम्मानित भी किया गया।बैठक मे पंचायत सचिव विकास कुमार भारती, समाजसेवी लालबाबू कुमार,उप मुखिया माया देवी विकास मित्र पुष्पा कुमारी सेविका शारदा देवी,आरती देवी,लक्ष्मीना देवी, फूल कुमारी,इंद्रमुनी देवी,लक्ष्मी देवी,लाली देवी,शोभा देवी, सहित सैकड़ो की संख्या में ढे़र सारी महिलाएं उपस्थित रही।

