मस्जिद-मस्जिद जाकर शांति और भाईचारा का दिया संदेश
नफरत फैलाने की साजिशों को किया विफल
मस्जिद-मस्जिद जाकर शांति और भाईचारा का दिया संदेश / नफरत फैलाने की साजिशों को किया विफल
जे टी न्यूज, बेगूसराय: अमन का पैगाम लेकर मस्जिद-मस्जिद जाकर शांति और भाईचारा का संदेश देकर नफरत फैलाने की साजिशों को विफल किया, हिंदू भाई को होली मनाने में परेशानी ना हो और ना ही मुस्लिम भाइयों को रमजान के इस पाक महीना में जुम्मा का नवाज अदा करने में कोई कठिनाई हो। इसीलिए सभी साथी मिलजुल कर एक-दूसरे का पर्व-त्यौहारों में शामिल हो, ताकि नफरत की खेती करने वालों का मनसूबा कभी पूरा नहीं हो सके। हम अमन चैन से जी सके,आपसी भाईचारा मजबूत हो,इसलिए ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह, बेगूसराय जिला किसान सभा के सचिव दिनेश सिंह,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तेघरा अंचल सचिव परमानंद सिंह,पार्टी के जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चिंटू,अंचल परिषद सदस्य एवं वार्ड पार्षद भूषण सिंह,शाखा मंत्री रामचंद्र सिंह बड़कू,एटक नेता कंचन सिंह, छात्र नेता सिराज हाशमी और विक्रम वैभव के नेतृत्व में दर्जनों साथी का जत्था ग्यारहों मस्जिदों का दौड़ा किया। सबसे पहले तेघड़ा थाना के पास मिस्कार टोला मस्जिद से यात्रा शुरू कर तेघरा पोस्टऑफिस के पीछे चकदाद मस्जिद गुलाम मोहम्मद मस्जिद और जामा मस्जिद दनियालपुर, तेघड़ा चौक मस्जिद, मक्की मस्जिद राईन मकतब बजलपुरा,मियां जी टोला मस्जिद दनियालपुर,आधारपुर मस्जिद, हसनपुर मस्जिद और पिढौली मस्जिद पर जाकर हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई का पैगाम लेकर पहुंचे। होली और ईद मिलन का संदेश देकर धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द का बेमिसाल नमुना पेश किया। अमन पसंद लोगों में इसकी खूब चर्चा हो रही है। सबों ने इस प्रयास की भुरी- भुरी प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि वास्तव में कम्युनिस्ट ही समाज के अंदर ईमानदारी से भाईचारा स्थापित करने,इंसानियत की रक्षा तथा शांति एवं धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने में
