देश बचाओ अभियान का स्थापना दिवस एवं कार्ल मार्क्स का 207 वीं जयंती मनाया
देश बचाओ अभियान का स्थापना दिवस एवं कार्ल मार्क्स का 207 वीं जयंती मनाया
जे टी न्यूज, खगड़िया: कार्ल मार्क्स का 207 वां जयंती, फरकिया मिशन का 38 वां, देश बचाओ अभियान का 25 वां एवं बिहार प्रदेश आशा ममता फेसिलेटर संघ का 19 वां स्थापना दिवस मनाया गया, वहीं समाजसेवी किरण देव यादव का 52 वां जन्मदिवस आंदोलनजीवी दिवस के रूप में सदर अस्पताल चौक अवस्थित संपर्क कार्यालय में मनाया गया। कार्ल मार्क्स के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन याद किया गया।
इस अवसर पर पौधारोपण एवं झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई। तत्पश्चात सामाजिक जन सरोकार के मुद्दे एवं संघर्ष तथा समाजसेवी का भूमिका विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक मधुबाला ने किया। वहीं संचालन प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर ने किया।
अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र कुमार, संयोजक चंद्रशेखर मंडल, प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर, ने कहा कि जन सरोकार के मुद्दे को लेकर समाजसेवी किरण देव यादव ने जीवन प्रर्यंत छात्र जीवन से ही आंदोलनरत रहे हैं। आज आंदोलन का प्रतीक बन चुके हैं। वार्ड पंचायत से लेकर जिला राज्य व वैश्विक राष्ट्रीय स्तर तक के ज्वलंत समकालीन मुद्दे को लेकर त्वरित आंदोलन हेतु सड़कों पर उतरते हैं जो आज के दौर में सराहनीय कार्य है।
इस अवसर पर अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने सामाजिक जन सरकार से जुड़े ज्वलंत मुद्दे को लेकर सदैव संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया। श्री यादव ने कहा कि कार्ल मार्क्स महान दार्शनिक लेखक मजदूरों का मसीहा, अर्थशास्त्री, थे।
पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष जन्मजय कुमार, अमर कुमार पासवान, भीम आर्मी के सोनू कुमार, गणेश गौरव, देश बचाओ अभियान के संयुक्त सचिव कालेश्वर ठाकुर ने जन्मदिन एवं सांगठनिक स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया तथा उज्जवल भविष्य की कामना किया। समाजसेवी किरण देव को आम जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव मधुबाला ने अंग वस्त्र बुके, भारतीय नाई संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गुड्डू ठाकुर ने कलम तथा समाज सेविका प्रज्ञा कुमारी ने डायरी कलम से तथा सामूहिक तौर पर कामरेड कार्ल मार्क्स सम्मान से सम्मानित किया।

