2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ सम्पन्न

2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ सम्पन्न

जे टी न्यूज,मधुबनी:

 

भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), दरभंगा द्वारा मधुबनी के टाउन क्लब फील्ड में “विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर आयोजित 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गया।

दो दिवसीय इस समापन समारोह के मौके पर मधुबनी के एक निजी स्कूल के निदेशक बी.सी. झा एवं प्रधानाचार्य विभा झा को मंच सम्मानित किया गया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को आनंदित कर दिया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन भी भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याण योजनाओं पर लगाए गए चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए सुबह से लोगों खासकर बच्चों का तांता लगा रहा और लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना एवं मिथिला पेंटिंग के स्टॉल में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

समापन समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करता है। उन्होंने कहा कि टाउन क्लब फील्ड, मधुबनी में इस तरह का चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन से यहाँ के आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवश्य जानकारी मिली होगी।

समापन समारोह के दौरान विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल “लोक कला मंच” द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका उपस्थित लोगों ने खुब आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और सही जवाब देने वाले को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button