मुंगेर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के प्रथम शिक्षकेत्तर कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर दी गयी बिदाई
मुंगेर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के प्रथम शिक्षकेत्तर कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर दी गयी बिदाई

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
भागलपुर/मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में कार्यरत विश्वविद्यालय के प्रथम शिक्षकेत्तर कर्मी रमेश प्रसाद यादव, प्रशाखा पदाधिकारी, परीक्षा विभाग, मुंगेर विश्वविद्यालय से शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर बिदाई समारोह का आयोजन किया गया जहां मौके पर विश्विद्यालय कुलपति माननीय प्रोफेसर संजय कुमार, कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, डीएसडब्लू प्रोफेसर महेश्वर मिश्र, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर दशरथ प्रजापत, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सहित विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।वहीं कुलपति ने चादर, बुके और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ व्यक्त की। अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि आपने सफलतापूर्वक अपने कार्यकाल को पूरा किया, जिसके लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं।

वहीं कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि इनका कार्यकाल काफी बेहतर रहा, इनकी साफ- सुथरी छवि रही, अपने कार्यकाल को इन्होंने बेबाकी से निभाया जो काबिले तारीफ है। वहीं अंत मे विश्वविद्यालय के प्रथम शिक्षकेत्तर कर्मी रमेश प्रसाद यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया ।



