करगहर में अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल का महा मुकाबला
अध्यक्षता-रोहतास केशरी मोहन पहलवान ने किया
करगहर में अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल का महा मुकाबला
अध्यक्षता-रोहतास केशरी मोहन पहलवान ने किया
उद्घाटन-पूर्व एमएलसी कृष्ण सिंह ने किया

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत करगहर बाबू जगजीवन राम स्टेडियम में मंगलवार के दिन अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल का महा मुकाबला संपन्न हुआ। जिसमें देश के कोने-कोने से पहलवान आए हुए थे। अध्यक्षता रोहतास केशरी मोहन पहलवान वही उद्घाटन पूर्व एमएलसी कृष्ण सिंह ने किया।
विशिष्ट अतिथि महेंद्र प्रसाद गुप्ता महागठबंधन प्रत्याशी विधानसभा करगहर राजू मुखिया अरुआ,पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद डॉक्टर जय गोपाल मनोज यादव सिपाही जी लाल साहब रीवा पप्पू पैक्स अध्यक्ष सुग्रीव मास्टर जेपी जी भगतगंज शिवपरसन पहलवान बेलवइयां प्रखर वक्ता दीपक रंजन वर्मा टाइगर बाबा मनीष राजपूत प्रकाश यादव मचनडिह मथुरा यादव चिलबिली आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव चितौली मोहम्मद एकबाल को रोहतास केसरी मोहन पहलवान एवं गोवर्धन पूजा कमेटी के तरफ से पुष्प हार और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। संबोधन में रोहतास केसरी मोहन पहलवान ने कहा कि कुश्ती एक कला और शिक्षा है। जिसे प्रत्येक युवा साथियों को खेलनी चाहि। इससे शरीर चुस्त एवं फुर्तीला रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास भी होता हैहम चाहेंगे कि हमारे गांव देहात करगहर प्रखंड एवं रोहतास जिला से ऐसे युवा साथी सामने आए कुश्ती करें जो हमारा प्रखंड करगहर रोहतास का नाम देश दुनिया में रौशन हो।

दंगल में भारत केशरी रामेश्वर पहलवान पंजाब से पूनम पहलवान हरियाणा से अनू पहलवान अंतर्राष्ट्रीय कोच मिट्ठू पहलवान कानपुर से कोमल पहलवान पंजाब से सन्नी पहलवान हाथरस से नीतीश पहलवान का मुकाबला रोचक रहा। पूरा बाबू जगजीवन राम स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। पुलिस प्रशासन भी तैनात थी। मौके पर प्रखंड क्षेत्र आए हुए सभी अतिथि युवा साथी समाजसेवी दर्शकगण एवं काफी संख्या में पहलवान लोग उपस्थित रहें।


