अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर

आगामी 18 से 22 अप्रैल के बीच मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बीच उत्तर बिहार के जिलों के आसमान हल्के बादल देखे जा सकते है. हलांकि इस अवधि में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्यन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 55- 60 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 15- 25 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में औसतन 8से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की भी संभावना है.


