मुसहरी टोला के अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री दी गई

मुसहरी टोला के पीड़ितों को राहत सामग्री दी गई

जे टी न्यूज, बेतिया: बैरिया प्रखंड के लौकरिया पंचायत के मुसहरी टोला के दलित वर्ग के अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।सभी पीड़ित परिवार को साड़ी,थाली, ग्लास, चिवड़ा और गुड़ दिया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि राहत सामग्री बेतिया के माड़वाड़ी महिला समिति के सौजन्य से प्राप्त हुआ।राहत सामग्री वितरण में श्रीमति रानी झुनझुनवाला प्रांतीय सशक्तिकरण प्रमुख, मीना तोदी प्रांतीय महिला समिति अध्यक्ष,तारा सोमानी,मंजू काया,शुभम,पश्चिम चम्पारण जिला के वरिष्ठ किसान नेता चांदसी प्रसाद यादव,प्रकाश कुमार वर्मा अधिवक्ता,म. हनीफ,लौकरिया ग्राम पंचायत के सरपंच प्रमोद सिंह, बैरिया ग्राम पंचायत के सरपंच सुनील कुमार यादव, लौकरिया पंचायत समिति सदस्य अभय कुमार राव,किसान सभा के संजय राव,काशी साह ,विवेक कुमार,विक्की कुमार ,राम विनोद आदि शामिल थे।

              ज्ञातब्य है कि पिछले 8 अप्रैल को शॉट सर्किट से आग लगने से दलित वर्ग के सैकड़ों घर जल कर राख हो गए।दर्जनों बकरियां ,4 मोटरसाइकिल,खाने के अनाज ,कपड़े सहित भारी नुकसान हुआ।बिहार सरकार और आपदा प्रबंधन द्वारा अभी तक संतोषजनक राहत नहीं दिया गया।जबकि बिहार सरकार के आपदा मंत्री नारायण साह इसी नौतन विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button