एसएसपी भागलपुर द्वारा जोगसर थानाध्य्क्ष मंटू कुमार को किया गया निलंबित।

एसएसपी भागलपुर द्वारा जोगसर थानाध्य्क्ष मंटू कुमार को किया गया निलंबित।

जेटीन्यूज़
भागलपुर: एसएसपी भागलपुर के द्वारा थानाध्यक्ष जोगसर मंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंटू कुमार पर आरोप था कि वे गंभीर कांडों में अपेक्षित रूप से प्रभार नहीं ले रहे थे तथा मामलों के अनुसंधान की समुचित निगरानी भी नहीं कर रहे थे। इसके अतिरिक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा दिए गए कई दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किए जाने एवं कुछ गंभीर कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने की बात भी सामने आई है। हाल ही में पांच पत्रकारों को साजिश कर फंसाने का आरोप व गलत एफआईआर तैयार करने का भी आरोप था। नगर पुलिस अधीक्षक , भागलपुर द्वारा की गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष जोगसर मंटू कुमार को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button