क्या आनंद मोहन का होम्योपैथी इलाज जेडीयू ने शुरू कर दिया है ?
क्या आनंद मोहन का होम्योपैथी इलाज जेडीयू ने शुरू कर दिया है ?

जे टी न्यूज़, पटना : यह लगभग तय मानिए कि आनंद मोहन का होम्योपैथी इलाज जेडीयू ने शुरू कर दिया आनंद मोहन के प्रेसर पॉलिटिक्स के आगे नहीं झुकते हुए उनके पुत्र चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाया गया अब आनंद मोहन ने विद्रोही तेवर दिखाना शुरू कर दिया है उनका कहना रहा कि सरकार को बचाने के लिए चेतन आनंद ने बहुत बड़ी अहम भूमिका निभाई थी और टीम निशांत के तौर पर निशांत की राजनीति को आगे बढ़ा रहे थे लिहाजा उन्हें मंत्री बनाया जाना चाहिए था जबकि जेडीयू का कहना है कि आनंद मोहन को पहले ही बहुत कुछ दिया जा चुका वैश्य बाहुल्य उस शिवहर सीट से लवली आनंद को टिकट देकर सांसद बनाया जहां भाजपा की सीटिंग सीट थी जहां की सांसद रमा देवी थी फिर बेटे चेतन आनंद को नवीनगर से टिकट देकर विधायक बनाया अब सब कुछ तो उन्हीं को नहीं न दिया जा सकता उधर चेतन आनंद के मंत्री नहीं बनने के बाद आनंद मोहन बौखलाहट में हैं लगातार आग उगल रहे है कह रहे पूरे बिहार में घूम घूम कर जेडीयू के खिलाफ जनता के बीच अपनी बात रखेंगे विरोध करेंगे दरअसल कहानी कि शुरुआत उस समय हुई जब नीतीश कुमार के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से बने तो आनंद मोहन ने बयान दिया कि अब कार्यकारी अध्यक्ष का पद समाप्त कर देना चाहिए़ कार्यकारी अध्यक्ष का औचित्य क्या है यानी सीधा हमला संजय झा पर किया यही पंगा आनंद मोहन को महंगा पड़ गया संजय झा ने शिवहर से पहली बार विधायक बनी डॉ श्वेता गुप्ता को मंत्री बनाकर आनंद मोहन को औकात बता दिया यानी आनंद मोहन का होम्योपैथी इलाज शुरू कर दिया।

अब यह तय मानिए जेडीयू में आनंद मोहन को आगे और भी संकट झेलना पड़ेगा उनकी पत्नी लवली आनंद और चेतन आनंद का पता साफ होगा यानी शिवहर से पत्नी और नवीनगर से पुत्र का टिकट काटने का मन पार्टी ने बना लिया है शिवहर से आगे डॉ श्वेता गुप्ता को लोकसभा का टिकट देने की हरी झंडी अभी ही मिल गया है यानी आनंद मोहन को पार्टी ने खुला मेसेज दे दिया कि पार्टी आपकी गीदड़ भभकियों का कोई नोटिस नहीं लेती एक कहावत है सर मुंडाते ही ओले पड़े



