दो प्राध्यापकों की हुई भावभीनी विदाई

दो प्राध्यापकों की हुई भावभीनी विदाई


जे टी न्यूज़, मधुबनी : लदनियां प्रखंड के खाजेडीह स्थित एसएमजे काॅलेज में शुक्रवार को अवकाशोपरांत मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रो. राममूर्ति सिंह व जन्तु विज्ञान विभाग के के प्राध्यापक डाॅ. विनोद कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। प्राचार्य डाॅ.शशिभूषण कुमार की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में अंगवस्त्र, पाग व दोपटा से इनका भव्य स्वागत किया गया। शिक्षक प्रकोष्ठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कर्मियों ने उनके बेहतर कार्यकाल की सराहना करते हुए इनके दीर्घायु होने की कामना की।
मौके पर प्रो.रामप्रसाद सिंह, प्रो. कृष्ण देव राय, प्रो. विश्वरंजन प्रसाद, प्रो. हरिनारायण यादव, नए विभागाध्यक्ष बने प्रो. गौरीशंकर कामत, प्रो. रामबालक सिंह, प्रो. अजय कुमार, प्रो. कामानंद प्रसाद, प्रो. रामाशीष सिंह, प्रो. रामप्रकाश सिंह, प्रो.शंभूनाथ यादव, प्रो. नसीबलाल सिंह, प्रो. भोगेन्द्र सिंह, प्रो. उपेंद्र कुमार सिंह, प्रो.शंभूनाथ झा, प्रो. रविन्द्र कुमार, प्रो. राजेश्वर सिंह, प्रो. लुचाई सिंह, प्रो. दिलीप कुमार, प्रो. अशोक प्रसाद, प्रो. राघवेन्द्र ठाकुर, अशोक कुमार, बेचन कामत, केशवर सिंह, संजय कुमार सिंह व अन्य थे।

Related Articles

Back to top button