रक्तदान दिवस पर शिव देवी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित
रक्तदान दिवस पर शिव देवी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित

जे टी न्यूज, चाकिया: शिव देवी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में रक्तदान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभयेंद्र प्रसाद ने की। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने रक्तदान के महत्व, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार दिनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि दान की भावना हृदय की उदारता से आती है और रक्तदान के लिए व्यक्ति का स्वस्थ होना आवश्यक है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, शल्य चिकित्सा तथा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए।
गोष्ठी में डॉ. श्रवण कुमार मोदी, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. राहुल रंजन, डॉ. रमन कुमार रवि, प्रो. डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. रीता कुमारी, डॉ. पी.एन. शर्मा, डॉ. अरशद खान, डॉ. रमाकांत पांडेय, अजय कुमार सिंह, रियाज आलम, कमलेश प्रसाद यादव, मोहम्मद वसीम अंसारी, जयप्रकाश सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाने और समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए युवाओं को आगे आने का संदेश दिया गया।


