पड़रिया एवं सियावक पंचायत पहुंचा भारत संकल्प यात्रा का एल ई डी वैन
पड़रिया एवं सियावक पंचायत पहुंचा भारत संकल्प यात्रा का एल ई डी वैन

जे टी न्यूज़, राजपुर (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया एवं सियावक पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली एल ई डी वैन पहुंची। जहां ग्रामीण जनता ने रथ का स्वागत किया। केंद्रीय योजना और पदाधिकारियों के साथ पहुंची एल ई डी वैन द्वारा आयुष्मान, विश्वकर्मा योजना,

उज्जवला, किसान क्रेडिट कार्ड, माई भारत पोर्टल पर सभी लाभार्थियों को जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कराया। नमो ड्रोन दीदी के द्वारा खेतो में ड्रोन उड़ाकर दवा का छिड़काव किया गया। कार्यक्रम में मुख्य के रूप से भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह, जिला मंत्री रेशमा पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी,

उपाध्यक्ष रौशन कुमार, बिधानसभा विस्तारक उदय पांडेय, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक कौशल श्रीवास्तव, राजपुर प्रभारी उमाशंकर गुप्ता, मंडल महामंत्री उपेंद्र कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजय पांडेय, अल्प संख्यक मोर्चा हदीश अंसारी, राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र साह, रूबी देवी, पंचायत सचिव अमित कुमार,

धीरज गिरी, अनिल सहित कई ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में 5 एंबेसडर को टी शर्ट से सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अपना भारत को विकशित राष्ट्र बने इसको ले कर के प्रधानमंत्री जी की गारंटी वाली वैन लाभार्थी योजना से जो आम नागरिक को लाभार्थी योजना जोड़ना, ये मोदीजी की गारंटी है।

इस योजना में आयुष्मान, विश्वकर्मा, किसान, उजव्ला के साथ साथ नमो ड्रोन दीदी की व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। योजना से वंचित लाभार्थी योजना का लाभ उठाकर मोदी जी को धन्यवाद दिए।



