लाभुकों में बटी कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि
लाभुकों में बटी कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि

जे टी न्यूज़,ताजपुर / समस्तीपुर : नगर परिषद कार्यालय ताजपुर में वार्ड 23 के आधा दर्जन से अधिक लाभुकों के बीच कबीर अंत्येष्टि की राशि का वितरण नगर कर्मी शैलेश कुमार एवम ललन कुमार ने किया।

लाभुकों के बीच तीन तीन हजार रुपये का वितरण किया गया।मौके पर मौजूद पार्षद अजहर मिकरानी ने लाभुक संजीत राम,

सुस्तरी खातून,नूरजहां खातून,मरजीना खातून,सबाना खातून,तबसूम खातून को चेक दिया।इस दौरान जनप्रतिनिधि समेत अन्य नगर कर्मी मौजूद थे।




