रहर के खड़ी फसल में लगी आग जलकर हुई खाक
रहर के खड़ी फसल में लगी आग जलकर हुई खाक

जे टी न्यूज, दुर्गावती (रोहतास) चना का होरहा भुज कर खाने के क्रम में खड़ी रहर के फसल के खेत में आग लग गई जिसमें खड़ी रहर की फसल और कुछ सागवान का पेड़ जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। बता दे की दुर्गावती प्रखंड के बसंतपुर गांव निवासी किसान सियाराम यादव के खड़ी रहर के फसल के डेढ़ बजे के लगभग आग लग गई।होरहा खाने के क्रम में लोगों के द्वारा चले जाने के बाद चने की नोना में आग भड़क गई। जिस कारण से खड़ी फसल रहर का कुछ बगल में सागवान का पेड़ जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। खेत के पास लगे। पंपिग सेट से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया तब तक तक फसल जल चुकी थी। इस संबंध में अब तक थाने में आवेदन पीड़ित के द्वारा नहीं दिया गया था। समाचार लिखे जाने तक मुआवजे को लेकर किसान अज्ञात के खिलाफ आवेदन देने की बात कर रहे थे।



