सामाजिक न्याय के मजबूत प्रहरी रहें हैं मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी – राकेश नायक
सामाजिक न्याय के मजबूत प्रहरी रहें हैं मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी – राकेश नायक
सामाजिक न्याय के मजबूत प्रहरी रहें हैं मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी – राकेश नायक
अभिनंदन समारोह में सभी शीर्ष नेताओं को महानगर युवाध्यक्ष ने किया स्वागत

जेटी न्यूज। दरभंगा
राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को विधान परिषद में मुख्य सचेतक बनाए जाने पर राजद महानगर युवाध्यक्ष राकेश नायक ने पाग माला चादर से सम्मानित किया। जुबली हॉल स्थित आयोजित अभिनंदन समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में राजद महानगर युवाध्यक्ष राकेश नायक ने कहा कि लोहिया कर्पूरी के नेतृत्व में जब संपूर्ण क्रांति का आगाज हो रहा था उस दौर में भी अब्दुल बारी सिद्दीकी सामाजिक न्याय के मजबूत प्रहरी की जिम्मेवारी अदा कर रहे थे। छात्र जीवन से ही गरीब मजलूमों किसान नौजवानो के आवाज को उन्होंने सदैव अपनी प्राथमिकताओं में रखा हैं। उनके सियासी एवं अनुशासनिक कार्यशैली से हम सबों को सीख लेने की जरूरत हैं। इस दौरान श्री नायक ने पूर्व मंत्री श्री लालित यादव एवं पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी को भी पाग माला चादर से सम्मानित किया। वहीं इस अभिनंदन समारोह को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले राजद नेता सह पार्षद प्रतिनिधि प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव की सराहना भी महानगर युवा राजद के अध्यक्ष राकेश नायक ने की हैं।


