नहीं रहे भूमि आंदोलन से जुडे कामरेड कामरेड शिव शंकर यादव शोक

नहीं रहे भूमि आंदोलन से जुडे कामरेड कामरेड शिव शंकर यादव शोक


जे टी न्यूज़, मधुबनी : मूर्धन्य साम्यवादी नेता एवं भूमि आंदोलन के संघर्षशील व लड़ाकू साथी प्रखंड के भगौती गांव निवासी का0 शिव शंकर यादव यादव (92) की मृत्यु शनिवार को उनके पैतृक आवास पर हो गई ।वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे । वे अपने पीछे तीन पुत्री समेत हरा भरा परिवार छोड़ कर चले गए ।दिवंगत साम्यवादी नेता शिव शंकर यादव चार दशक पहले साम्यवादी नेता एवं मधुबनी जिला में कम्युनिस्ट के भूमि आंदोलन के अगुआ पूर्व सांसद भोगेंद्र झा एवं पूर्व विधायक राज कुमार पूर्व के नेतृत्व में भूमि संघर्ष में कई बार जेल भी गए थे।वे लगातार 30 वर्षों तक बिस्फी सीपीआई अंचल मंत्री के तौर पर कार्य किए थे साथी ही वे एक बार सीपीआई के उम्मीदवार के रूप में बिस्फी विधान सभा से विधायक प्रत्याशी भी रहे है ।उ

नके देहांत से क्षेत्र में शोक का लहर व्याप्त है । राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद ,विधायक आसिफ अहमद ,पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर ,राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव,सीपीआई जिला मंत्री मिथिलेश झा ,राजद नेता विजय चंद्र घोष ,मो0 ग़ालिब,सीपीआई अंचल मंत्री महेश यादव,पूर्व प्रमुख अब्दुल,अरुण कुमार यादव, सलाम ,कामेश्वर यादव ,कारी यादव एवं जितेंद्र प्रसाद मुन्ना समेत कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button