एलएनएमयू में स्नातक नामांकन का स्पॉट राउंड, 6 से 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन 10 से 12 अक्टूबर तक होगा नामांकन, रिक्त सीटों पर मिलेगा अंतिम अवसर

एलएनएमयू में स्नातक नामांकन का स्पॉट राउंड, 6 से 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

10 से 12 अक्टूबर तक होगा नामांकन, रिक्त सीटों पर मिलेगा अंतिम अवसर

जे टी न्यूज, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन सत्र 2026-30 के लिए रिक्त सीटों पर स्पॉट राउंड नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध पूर्व में आवेदन कर चुके लेकिन अब तक नामांकन से वंचित अभ्यर्थी स्पॉट राउंड के माध्यम से नामांकन ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्पॉट राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। मेरिट सूची/पात्र अभ्यर्थियों की सूची 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 10 से 12 अक्टूबर तक होगा।

स्पॉट राउंड के तहत वे पंजीकृत अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनका पूर्व के नामांकन चरणों में किसी भी महाविद्यालय में नामांकन नहीं हो सका है। अभ्यर्थी उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर अधिकतम 3 महाविद्यालय एवं 5 विषयों का नया विकल्प दे सकेंगे। स्पॉट राउंड केवल उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध ही होगा।

जिन अभ्यर्थियों का पूर्व में किसी महाविद्यालय में नामांकन हो चुका है, वे स्पॉट राउंड के लिए पात्र नहीं होंगे। महाविद्यालय एवं विषयवार रिक्त सीटों का विवरण विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पोर्टल पर उपलब्ध महाविद्यालयवार एवं विषयवार रिक्त सीटों का अवलोकन कर विकल्प सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड स्नातक नामांकन सत्र 2026-30 में उपलब्ध रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम अवसर होगा।

Related Articles

Back to top button