बाढ़ ने शुरू किया तबाही मचाना कई जगह रोड पर चार से पांच फीट पानी 




मोतिहारी-: बंजरिया प्रखंड क्षेत्र में अब बाढ़ ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया है।जिसे ग्रामीणों में भय का माहौल है।इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने उच्चे स्थान पर शरण लेने के मजबूर हो रहे है।मगर मौसम भी अपना मनमानी से बाज नही आ रहा है।फिर भी ग्रामीण बाढ़ और मौसम से लड़ने को है मजबूर। घोरमरवा के पास तीन जगह बांध टूट गया।जिसे पूरे क्षेत्र में रोड पर तीन से चार फीट पानी बहने लगा।वही नए क्षेत्र सिसवा पशिचमी, अजगरी,पंचरुखा सेमरा, चैलहा,एवं सिसवा पूर्बी में बहुत तेजी के साथ पानी बढ़ रहा है।सिसवा पूर्बी के मुखिया पति सह समाज सेवी फैजुर रहमान उर्फ मुन्ना ने बताया.

कि सिसवा पूर्बी पंचायत चारो तरफ बाढ़ के पानी से घिर चुका है। मगर राहत के नाम पर अभी कुछ नही मिल रहा है।वही अंचलाधिकारी मणिकुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मद्त की जाएगी। फिलहाल जितने लोग उच्य स्थान पर रह रहे है।उनके लिए किचेन सेड की ब्यावस्था की जा रही है।

संवाददाता:-प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button