*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, सेवा सप्ताह मनाया गया। रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट। समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सब की खबर।*

रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट।
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के सेवा सप्ताह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर और CBP वर्मा अस्पताल में रोगियों के बीच फल वितरण करके मनाया गया। वहीँ कार्यक्रम के नेतृत्व भाजपा नेता अरविंद कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने बताया कि 14 सितम्बर से 20 सितंबर तक को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनायेगी।

उन्होंने विभूतिपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि विभूतिपुर में भाजपा पहले से काफी मजबूत हुई है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, विश्वनाथ चौधरी तूफान, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जिला मंत्री राजीव चौधरी बब्बू, अभिषेक अनल, पिंटू झा, मुरारी झा, मिथिलेश कुशवाहा, राकेश राय, सुरेंद्र राय, सौरभ चौधरी, दीपक झा, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button