भाजपा ने मंत्री नीरज कुमार बबलू तो जदयू ने मंत्री सुमित कुमार सिंह के पत्नी पर जताया भरोसा

भाजपा ने मंत्री नीरज कुमार बबलू तो जदयू ने मंत्री सुमित कुमार सिंह के पत्नी पर जताया भरोसा


जे टी न्यूज़

पटना: स्थानीय प्राधिकार कोटे के 24 सीटों पर होने जा रहे बिहार विधान परिषद सीट के चुनाव में जदयू और भाजपा ने अपने अपने उम्मीदवार तय कर लिया है। अब उन नामों की औपचारिक घोषणा होनी है। बड़ी खबर यह है कि भाजपा में मंत्री नीरज कुमार बबलू की पत्नी तो जदयू ने मंत्री सुमित कुमार सिंह की पत्नी सपना सिंह पर भरोसा जताया है। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए में 24 सीटों का बंटवारा हो गया है। हम और वीआईपी को एक भी सीट नहीं दी गई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को भाजपा ने अपनी एक सीट दी। भाजपा को 12, जदयू को 11 और एक सीट पशुपति पारस को हिस्से गई है। सीटों के बंटवारे के बाद प्रत्याशियों के चयन को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपाbऔर जदयू ने करीब-करीब अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।इधर, बीजेपी ने 10 नाम तय कर लिए हैं। 9 स्थानीय प्राधिकार वाले पूर्व विधान पार्षदों पर ही भाजपा दांव लगाएगी। औरंगाबाद और सीवान में पेच फंसा है। औरंगाबाद के पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। सीवान के पूर्व विधान पार्षद टुन्नाजी पांडेय बीजेपी छोड़ चुके हैं। इस वजह से दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय होते ही बीजेपी एक साथ प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा कर देगी।इस बीच चर्चा है कि सीवान में भाजपा से नीरज तिवारी और मनोज सिंह दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि, ओम प्रकाश यादव ने मनोज सिंह के नाम पर विरोध शुरू कर दिया है। इस बार एलजेपी से बीजेपी आई नूतन सिंह सहरसा स्थानीय प्राधिकार से फिर चुनाव की तैयारी कर रही है। नूतन सिंह मंत्री नीरज सिंह बबलू की पत्नी है। बीजेपी के 10 नाम जो संभावित है।

बेगूसराय – रजनीश कुमार
रोहतास एवं कैमूर – संतोष कुमार सिंह
दरभंगा- सुनील चौधरी
पूर्वी चंपारण – राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
समस्तीपुर – तरूण कुमार
किशनगंज- डा. दिलीप जायसवाल
कटिहार- अशोक अग्रवाल
सहरसा- नूतन सिंह
गोपालगंज- आदित्य नारायण पांडेय
सारण- सच्चिदानंद राय

वहीं, जदयू कोटे में 11 सीटें गई हैं। इस को लेकर जेडीयू ने भी अपनी तैयारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को जदयू आला कमान ने संकेत दिए हैं वो अपने क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में लग गए हैं और अपने स्थानीय प्राधिकार के वोटर से संपर्क बढ़ा रहे हैं। इसमें मंत्री सुमित सिंह की पत्नी सपना सिंह भी तैयारी कर रही है। सपना सिंह मुंगेर स्थानीय प्राधिकार से तैयारी में है।
जदयू के संभावित उम्मीदवार:

पटना – वाल्मीकि सिंह
मुंगेर- सपना सिंह
भोजपुर – राधाचरण सेठ
गया – मनोरमा देवी
नालंदा – रीना यादव
सीतामढ़ी – पंकज पूर्वे या रेखा पूर्वे
मधुबनी – विनोद सिंह
पश्चिमी चंपारण – राजेश राम
नवादा- सलमान रागिब
मुजफ्फरपुर – दिनेश सिंह
भागलपुर – विजय कुमार सिंह

एनडीए के बंटवारे में एक सीट पशुपति पारस को मिली है। वैशाली के सामाजिक कार्यकर्ता भूषण राय रविवार को अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए। पारस ने नई दिल्ली में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। भूषण राय वैशाली स्थानीय प्राधिकार से विधान परिषद चुनाव में रालोजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button