राम जानकी मंदिर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया लोजपा के कार्यकर्ताओं ने। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा समस्तीपुर के पूसा प्रखंड क्षेत्र के पूसा बाजार के राम जानकी मंदिर के प्रांगण में महिला जिला अध्यक्ष रीना सहनी की अध्यक्षता में महिला सम्मान समारोह का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिन्हा शामिल हुई थी। इस कार्यक्रम के मौके पर युवा लोजपा नेता राजा पासवान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन हम सभी लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के प्रति भेदभाव न कर बल्कि सम्मान देना चाहिए और उनकी उपलब्धियों को सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष सिवानंद बमबम, नीरज भारद्वाज, राजीव कुमार, रेखा देवी,गौरी देवी,मुनर देवी,सैल देवी,विमला देवी,अनीता देवी,सुशीला देवी,आयशा खातून,सुनैया देवी,सुनीता देवी,शांति देवी, मीणा, फिरोज, दुलारे, आलमगीर, राजेश झा,संतोश चौधरी, विशाल झा,नासिर,संजीव शर्मा,मोहम्मद सज्जाद,राम इकबाल पौदार आदि अन्य कई लोजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button