बिस्फी के समाजसेवी पूर्व मुखिया भूप नारायण झा का निधन सांसद ,विधायक ,पूर्व विधायक एवं विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओ ने शोक व्यक्त किया

बिस्फी के समाजसेवी पूर्व मुखिया भूप नारायण झा का निधन
सांसद ,विधायक ,पूर्व विधायक एवं विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओ ने शोक व्यक्त किया

बिस्फी।जेटी न्युज।

बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय परसौनी उतरी के विद्यालय प्रधान राजेश कुमार झा के 80 वर्षीय पिता परसौनी उत्तरी पंचायत के भूतपर्व भूप नारायण झा का निधन बुधवार की सुबह हो गया. अपने पीछे दो पुत्र तीन पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, परसौनी पंचायत के 22 सालों तक मुखिया पद पर बने रहे. उन्होंने पंचायत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उनके निधन से पूरे प्रखंड के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों में शोक की लहर है,

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर शकील अहमद,हुकुमदेव नारायण यादव सांसद डॉ फैयाज अहमद, अशोक कुमार यादव, विधायक हरि भूषण ठाकुर वचोल विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ,पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार,आसिफ अहमद युवा प्रदेश महासचिव, विद्यापति प्रेस क्लब के अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव, महासचिव जीवन झा डॉक्टर विजय चंद्र घोष, प्रमुख रीता कुमारी, पूर्व प्रमुख शीला देवी,सीमा मंडल, पार्वती देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो रहमत आलम, पंचायत के मुखिया अनीता देवी सरपंच मुद्रिका देवी पूर्व सरपंच संजीव कुमार झा ओम शांति देवी पूर्व मुखिया भोगी साहनी,बीईओ विमला कुमारी, शिक्षक सतीश चंद्र झा नंदकिशोर झा शत्रुघ्न राय अशोक साथी साथी पवन कुमार नरेंद्र यादव मोहम्मद नूर आलम विकास ठाकुर दिनेश यादव नवीन मेहता सहित कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है,

Related Articles

Back to top button