गोवर्धन सिंह ने थामा लोजपा का दामन जिलाध्यक्ष डॉ.छोटेलाल पासवान ने बनाया पार्टी का जिला सचिव

गोवर्धन सिंह ने थामा लोजपा का दामन जिलाध्यक्ष डॉ.छोटेलाल पासवान ने बनाया पार्टी का जिला सचिव

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष संसदीय बोर्ड सासाराम रोहतास डॉक्टर छोटेलाल पासवान ने करगहर प्रखंड अंतर्गत फकिली निवासी भावी विधानसभा प्रत्याशी सह पैक्स अध्यक्ष कल्याणपुर गोवर्धन सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का जिला सचिव बनाया है। जिला सचिव बनते ही इन्हें चाहने वाले बधाई देने वालों की ताता लग गई। लोगों ने बताया कि इनकी कार्य कुशल क्षमता को देखकर हम सभी लोग उनके साथ हैं। इन्हीं के जैसा व्यक्तित्व और उच्च आचरण विचार रखने वाले की क्षेत्र में जरूरत है। लोगों ने यह भी बताया कि समाज के नेतृत्व करता के पास सादा जीवन उच्च विचार एवं गुणवान होना अति आवश्यक है। इनका सामाजिक व्यवहार समाज के प्रति ईमानदार होना क्षेत्र के लोगों को खुशहाल रखना प्रथम दायित्व है। बौद्धिक क्षमता गुणवान बुद्धिजीवी होना,समाज के प्रति झुकाव,समाज के लिए कार्यों में आत्म समर्पण ईमानदारी निष्ठा के साथ विनम्र स्वभाव रखते हैं। बेशक यह कुशल दूरदर्शी और कर्मठ नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। बड़े सामाजिक परिवर्तन करने की इच्छा और कोशिश भी भरपूर करते हैं। अपने कर्मठता निष्ठा ईमानदारी के बल पर दो भ्रष्ट अधिकारियों को जेल की हवा भी खिल चुके हैं।इन्हीं सब विचारों को देखकर डॉक्टर छोटेलाल पासवान जिला अध्यक्ष संसदीय बोर्ड रोहतास सासाराम ने इन्हें जिला सचिव के पद से नवाजा है।

कचहरी पासवान प्रदेश महासचिव सह जमुई प्रभारी, विकास पासवान समाजसेवी, प्रमोद पासवान जिला उपाध्यक्ष, साबिर आलम प्रखंड अध्यक्ष, दिग्विजय कुमार सिंह, चुन्नू पासवान एस सी एस टी जिलाध्यक्ष, लल्लू पांडेय लेबर सेल जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र पासवान प्रधान सचिव, कमलेश राय जिला ध्यक्ष, रीना सिंह महिला जिला ध्यक्ष, मनोज सिंह समाजसेवी, राजबली पासवान नेता व समाजसेवी, लक्ष्मण पासवान प्रखंड वार्ड सचिव, लव कुश राय, विकास यादव, कमल तिवारी, जय राम सिंह, जितेंद्र यादव, पिंटू सिंह आदि लोगों ने मौके पर उपस्थित होकर जोरदार समर्थन किया है। क्षेत्र में लोगों के बीच खूब चर्चाएं हो रही है।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button