कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के पिता के श्राद्धक्रम में दिग्गजों का हुआ जुटान

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के पिता के श्राद्धक्रम में दिग्गजों का हुआ जुटान


जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास): जिला रोहतास प्रखंड करगहर ग्राम शिवन मेकांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र के पिता राजाराम मिश्र कि श्राद्धक्रम में कइ दिग्गजों का हुआ जुटान। उपस्थित सभी लोगों ने शांति और सादगी का परिचय देते हुए बारी बारी से तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही मृत आत्मा कि शांति के लिए भगवान से प्रार्थना भी किया। करगहर विधायक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय राजाराम मिश्र अपने कार्य गुण व व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में काफी चर्चित थे। सादा जीवन उच्च विचार के प्रखर ज्ञाता थे। लोगों की सेवा भाव से जन वितरण प्रणाली का कार्य करते थे। आज हम लोग के बीच नहीं रहें। जिसके कारण हम सभी काफी दुखित हैं। वहीं पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शुरू से लेकर आज तक अगर उनकी पहचान रही तो एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जो कभी मिटाया नहीं जा सकता। समाज के लिए मर मिटने को हमेशा तैयार रहते थे।

और किसी भी कार्य में बढ़-चढ़कर सबसे पहले हिस्सा लेते थे। जिसके बदौलत गांव से लेकर जिला तक उनका नाम आज भी लोगों के जुबान से नहीं भूलता है। मौके पर जदयू नेता आलोक कुमार सिंह बकसडा पंचायत मुखिया गुलबाशो पांडेय समाजसेवी फेकू सेठ मुन्ना पांडेय कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र समाजसेवी राकेश मिश्र विजय मिश्र रितेश मिश्र कांग्रेस नेता मनीष चौबे छोटन पांडेय मां सत चंडी कमीटी के व्यवस्थापक सत्येंद्र नारायण सुभाष सिंह मुखिया प्रतिनिधि लाल बाबू कुमार धीरेंद्र तिवारी मनोज ट्रांसपोर्ट अमित शर्मा के साथ सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button