नगर पंचायत बेलदौर का फिर से कार्यभार संभाले कार्यपालक पदाधिकारी बिनोद कुमार
नगर पंचायत बेलदौर का फिर से कार्यभार संभाले कार्यपालक पदाधिकारी बिनोद कुमार
जे टी न्यूज, खगड़िया: नगर पंचायत बेलदौर के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार के योगदान लेते ही दर्जनों समर्थक खुशी से झुम उठे तो सैकड़ो में छाई मायूसी
बेलदौर/नगर पंचायत बेलदौर के कार्यपालक पदाधिकारी बिनोद कुमार फिर से बेलदौर नगर पंचायत कार्यालय में प्रति नियुक्ति किए गई हैं उक्त पदाधिकारी के ऊपर लोगों के द्वारा भ्रष्टाचार में सम्मिलित होने की भी आरोप लगाये जाने की जानकारी मिल रही है ।
जानकारी के मुताबिक बेलदौर नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार योगदान ले लिए हैं। बताते चलें की करीब एक माह पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार का तबादला हो चुका था,तबादला होने के बाद नगर पंचायत मानसी के कार्यपालक पदाधिकारी का योगदान 30 अप्रैल को हुई थी। लेकिन उक्त पदाधिकारी को दो जगह प्रभार रहने के कारण योगदान नहीं ले सके। वहीं विनोद कुमार गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नगर पंचायत बेलदौर में योगदान ले लिये हैं।वही योगदान लेने के बाद राजद नेता पप्पू यादव, विजय यादव, नवीन यादव धर्मेन्द्र कुमार समेत एक दर्जन से अधिक वार्ड पार्षद गुलदस्ता देकर उन्हे सम्मानित भी किए। तो कई स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी भी व्यक्त किए हैं।