विधायक ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन

माँ दुर्गा का पूजा कर क्षेत्र की जनता के खुशहाली हेतु की प्रार्थना
जेटी न्युज
पताही/मोतिहारी
चिरैया के निवर्तमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के नव दुर्गा पूजा समिति सेमरा में फीता काटकर पूजा पंडाल का उदघाटन किया. इस दौरान उन्होंने माता रानी की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना किया।पूजा के बाद उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को दुर्गा नवरात्र की शुभकामनायें दी व खुशी और शांत माहौल में दुर्गा पूजा पर्व मनाने को कहा।

इसके साथ साथ उन्होंने सगरदीना बांध स्थित दुर्गा मंडप व शिकारगंज चौक पर माँ दुर्गा के मंदिर में भी प्रार्थना किया।इस मौके पर नव दुर्गा पूजा समिति सेमरा के अध्यक्ष सोनेलाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष शम्भू प्रसाद कुशवाहा, भाजयुमो जिला युवा मंत्री टुनटुन सिंह, पताही मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भरत पासवान, बखरी पंचायत प्रमुख प्रमोद साह, पताही युवा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Website Editor :- Neha Kumari


