बिस्फी प्रखंड के हिरोपट्टी चौक के समीप ट्रक एक्सीडेंट से एक अधेड़ की मौत

 

जेटी न्यूज मधुबनी

बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के हीरोपट्टी कमतौल बसैठ मुख्य मार्ग एनएच 75 पथ पर एक बुजुर्ग की ट्रक चालक की लापरवाही से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि मृतक की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के हीरोपट्टी गांव निवासी लक्ष्मी शर्मा 60 वर्षीय के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की ट्रक चालक गांव का ही है। घटना उस वक्त जब ट्रक ड्राइवर मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से बात कर रहे थे। उसी दरमियान बुजुर्ग ट्रक के चपेट में आ गए घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहे। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 75 कमतौल बसैठ मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर रखे थे, वही सूचना पाते ही प्रभारी बीडीओ बालेन्दु नारायण पाण्डे, प्रभारी सीडीपीओ अहमद अब्दाली, बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार, समझा-बुझाकर सड़क जाम को छुड़ाए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button