पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा ने रखा उपवास

समस्तीपुर :-
पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में तथा छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर आज बुधवार को बंगाली टोला समस्तीपुर स्थित भाकपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय उपवास रख कर इसे “काला दिवस ” के रूप में मनाया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजीव प्रताप रूडी के ईशारे पर हुई है l छुपा कर एम्बुलेंस रखने के मामले में छपरा सांसद पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए l उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी को छुपाने के लिए नीतीश कुमार अपने राजनीतिक विरोधियो को परेशान कर ओछी राजनीति कर रही है l मौके पर भाकपा जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना , भाकपा के पूर्व जिला सचिव वैद्यनाथ ठाकुर , भाकपा नेता मिथिलेश राय, कमलेश साह, सुधीर देव , शत्रुध्न प्रसाद पंजी, राजेन्द्र राय, रामऔतार ठाकुर , बी.सिंह तथा संजय कुमार आदि मौजूद थे l
Edited By :- savita maurya 



