विधान पार्षद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
विधान पार्षद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

जे टी न्यूज, कटिहार(प्रवीण कुमार) :
केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत बरारी विधानसभा के समेली प्रखंड अंतर्गत खैरा पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लोगों आयुष्मान कार्ड, फ्री एलपीजी कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा योजना एवं अन्य स्टॉल के माध्यम से लोगों को लाभ दिलाया गया एवं सभा का फॉर्म भर कर योजनाओं से जोड़ा गया।

कार्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लिए एवं पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों को जागरुक कर सरकार द्वारा चलाई जाए योजनाओं के विषय में विशेष कर जानकारी दी गई कार्यक्रम में विधान परिषद रास्तों अग्रवाल ने बताया कि यह रथ गांव गांव जाकर जन जागरूकता हेतु केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टॉल्स के माध्यम से आप लोगों को दी जा रही है।

इसका भरपूर लाभ उठाएं और केंद्र सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने में और लोगों को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई गई इस योजनाओं का लाभ ले। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी स्थानीय पदाधिकारियों की टीम सहित उपस्थित सभी जनता जनार्दन का विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने आभार एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के साथ पूर्व सांसद निखिल चौधरी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमोद कुमार मंडल, मुखिया राजीव मंडल, मुखिया मनीष ठाकुर, विधान पार्षद प्रतिनिधि सुनील शर्मा, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।


