प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष मो नूर आलम ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष मो नूर आलम ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

जे टी न्यूज़,मधुबनी : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के मधुबनी जिला उपाध्यक्ष मो नूर आलम शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता से पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर मिले।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी में समायोजन को लेकर प्रस्तावित सक्षमता परीक्षा में नये पदस्थापन हेतु तीन जिलों का विकल्प लेने तथा आनलाइन परीक्षा की व्यवस्था को वापस लेने,

छुट्टी तालिका एवं स्कूल चलाने के समय में संशोधन करने सहित शिक्षा एवं शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया।

शिक्षा मंत्री ने विभागीय बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button