कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष और प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया प्रेस कॉंफ्रेंस अलोकतांत्रिक तरीके से 1417 करोड़ रुपये की किया गया वशूली-मुन्नम संजय

 

जे टी न्यूज

देवघर::- जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता-सह-देवघर जिला प्रभारी विजय कुमार सिंह एवं देवघर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित कर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण काल में आदिवासी- मूलवासी बाहुल्य प्रदेश झारखंड से गलत और अलोकतांत्रिक तरीके से 1417 करोड़ रुपैया आरबीआई के माध्यम से डीवीसी के बकाया राशि की वसूली कर ली गई।जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।

 

इतनी बड़ी राशि से करोना काल में विकास परियोजनाओं को गति दी जा सकती थी। लेकिन आदिवासी विरोधी केंद्र सरकार के नकारात्मक एवं असहयोगात्मक रवैया के कारण झारखंड के समक्ष मुश्किल स्थिति उत्पन्न हो गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनमानस को अवगत कराने के उद्देश्य से आजा संवाददाता सम्मेलन पूरे राज्य में की जा रही है। आगे नेता द्वय ने बताया कि जो राशि झारखंड सरकार को बिना बताए गोपनीय तरीके से काट ली गई,वह राशि हेमंत सरकार के कार्यकाल का नहीं और न ही पूरवरती यूपीए सरकार की है।

 

यह बकाया पिछले रघुवर सरकार की थी। बकाया राशि की वसूली निरंतर कार्य है। इस राशि की कटौती केंद्र सरकार को किस्त दर किस्त की जाती न की एकमुश्त। मोदी सरकार की यह दोहरी नीति अपना रही है। क्योंकि भाजपा शासित राज्य में जहाँ 60 लाख करोड़ बकाया राशि है उसकी कटौती नहीं की जाती है। झारखंड राज्य के आर्थिक स्थति पर विशेष पैकेज देने के बजाय इस प्रकार से राशि की कटौती करना कहाँ तक जाएज है। हमारे राज्य के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार केंद्र सरकार अपनाऐगी तो झारखंड की सरकार अपने जनता के हित में यहाँ की खनिज संपदा पर पर रोक लगाने का काम करेगी।

 

यहाँ की प्रकृतिक संपदा पर पूरे देश की अर्थव्यवस्था निर्भर है। यहां के कोयले से पूरे देश रोशन होता है। वहीं उल्टे झारखंड को अंधेरे में धकेलने के प्रयास किया जा रहा है। अगर ऐसे कृत्य पर रोक नहीं लगती है ,राशि वापस नहीं की जाती है तो हम यहाँ की खनिज संपदा रोक देंगें तो पूरा देश में अंधेरा ना हो जाए। आगे श्री मुन्नम संजय ने कहा कि राज्य के बारह सांसद भाजपा के हैं, जो यहां की जनता के लिए और यहां की विकास के लिए केंद्र से पैसे लाने अथवा योजनाएं लाने के लिए जिता के भेजी है। आज उन सबका मुंह में ताले क्यों लगे हुए हैं। अगर केंद्र सरकार यह कटौती की गई राशि और बकाए सभी जीएसटी के पैसे अविलंब नहीं रिलीज करते हैं, तो कांग्रेस पार्टी झारखंडीयों के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन करेगी और इस झारखंड विरोधी केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

 

प्रेस वार्ता में संथाल परगना के मीडिया प्रभारी-सह- किसान आंदोलन के देवघर जिला प्रभारी अशोक पासवान ने भी किसान आंदोलन पर अपनी बातों को रखे। इस मौके पर देवघर जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, डॉ गौरव, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,मथुरा राय,नाहीद सुल्तान, राधापाल,आदि मौजूद थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button