*रंजना सिंह करेंगी जिप क्षेत्र संख्या 37 का चौमुखी विकास*

 

जेटी न्यूज।
*नौतन/पश्चिम चम्पारण:-* स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के तीनों जिला परिषद् क्षेत्रों में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में होड़ लगीं हुईं हैं। सभी प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर तरह तरह के प्रलोभन दे रहें हैं। वहीं प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद् क्षेत्र संख्या 37 के जिला परिषद् भावी प्रत्याशी रंजना सिंह भी लगातार लोगों के बीच जाकर उनसे मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहीं। जनता की व्याकुलता वाली स्थिति देखकर भावुक भी हो जा रही है। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद श्री मती सिंह ने लोगों को उनकीं समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संकल्पित हो रहीं। और लोगों को आश्वासन देकर बता रहीं हैं की मैं जिला परिषद् क्षेत्र संख्या 37 की सभी समस्याओं का समाधान करनें के लिए आप सबों के आशीर्वाद से वचनबद्द हो रहीं हूँ। बस आप सभी लोग अपने बेटी को आशीर्वाद दीजिये। ताकि हमें आप सभी लोगों का सेवा करनें का मौका मिले।

उपयुक्त सभी बातें बुधवार को प्रत्याशी पति सह् आस्था सेवा समिति के संचालक उपेन्द्र सिंह ने बताया। श्री सिंह ने यह भी बताया कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद चाहिए। ताकि मैं लोगों की सेवा कर सकूँ। सूत्रों के मुताबिक पता चला कि उपेन्द्र सिंह समाजसेवी व्यक्ति हैं जो की एक संस्था के संचालक भी है। इनके संस्था आस्था सेवा समिति के द्वारा प्रति वर्ष गरीब असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह भी करवाया जाता है। तथा हमेशा हमेशा के लिए समाज में पल रहे गरीब तथा असहायों की मदद् करनें के लिए सबसे आगें रहते हैं।।

Related Articles

Back to top button