बिश्वा पर्यावरण दिवस के अवसर पर बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया बृक्षारोपण।

जेटी न्यूज, बेगूसराय

बखरी, बेगूसराय – विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में एसबीआई शाखा के बैनर तले वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान दर्जनों फलदार एवं छायेदार पौधा लगाया गया। बखरी व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी सह मुंसिफ रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि जो भी आपदाएं आ रही है वह पर्यावरण के दूषित होने का परिणाम है, इसलिए हर कोई व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण करना चाहिए। ताकि स्वच्छ वातावरण में आनेवाली पीढ़ी रहे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक वाणगी ही नहीं है बल्कि यह एक जीवन की सबसे बड़ी वो किमती अध्याय है। वृक्षारोपण का यह सिलसिला पूर्वजों के समय काल से चलता आ रहा है, लेकिन आज के समय में लोग वृक्षारोपण करने से कतरा रहे हैं। जिससे पृथ्वी पर रह रहे जीव प्राणी के साथ साथ पशु पक्षी पर भी खतरा मंडराने लगा है। वही एसबीआई शाखा प्रबंधक राजीव कुमार रंजन ने कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझना चाहिए तथा लोगों को भी प्रेरित करते हुए जागरूकता अभियान पर जोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा वृक्षारोपण करने से आगे चलकर मनुष्य के जीवन में लाभदायक सिद्ध होगा। मौके पर अधिवक्ता गौरव कुमार, पेशकार गौतम भारद्वाज, नीतीश कुमार, कृष्णकांत कुमार, टेकनिशियन संदीप कुमार, सीएसपी संचालक नवनीत कुमार गांधी, राम जीवन कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button