कन्या विवाह & विकास सोसाइटी बिहार झारखंड के असयाह 151 कन्या का विवाह का सामुहिक विवाह – सचिव विकास माली

कन्या विवाह & विकास सोसाइटी बिहार झारखंड के असयाह 151 कन्या का विवाह का सामुहिक विवाह – सचिव विकास माली

जे टी न्यूज़, गया : बिहार झारखंड की एकमात्र संस्था जो की बाल विवाह दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए बिहार झारखंड के भिन्न-भिन्न जिलों में अनाथ गरीब असहाय कन्या के माता-पिता को कन्या विवाह & विकास सोसाइटी के पदाधिकारी के द्वारा जागरुक करते हुए की बेटी को बोझ ना समझे और न बेटी को शिक्षा से वंचित करें इन्हीं सभी उद्देश्यों को पूरा करने हेतु समिति ने झारखंड के गढ़वा शहर के ददरू नदी छठ घाट में 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह संस्था के सचिव विकास माली ने कर कर एक इतिहास रचने का काम किए हैं

और यह लगातार चलते रहेगा जब तक की बाल विवाह दहेज प्रथा बहिष्कार ना हो जाए और इस अनोखी पहल को सराहनीय बताते हुए झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छ मंत्री श्री मिथलेश ठाकुर ने सभी बर्बधू को आशीर्वाद दिए और विकास कुमार माली को हर संभवत सरकार के द्वारा इस महिम में भरपूर सहयोग मिलेगा इसी बीच संस्था सचिव विकास माली ने बताया कि यह संस्थागत 13 वर्षों से बिहार झारखंड के भिन्न जिलों में बाल विवाह दहेज प्रथा को रोकने एवं सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन करते हुए अब तक 13000 से ज्यादा कन्याओं का विवाह कर कर विदाई सामग्री पलंग गोदरेज बड़ा बक्सा पोशाक रजाई तकिया बेडशीट स्टील ड्रम सेट बर्तन दूल्हे की शेरवानी दुल्हन के लिए लहंगा सिंगर के साथ इत्यादि देकर सह सम्मान के साथ गाजे बाजे के साथ बारात लगाकर सचिव विकास माली ने अपने सहयोगियों के साथ दिव्यांग कन्या को स्वयं डोली में बैठकर अपने कंधे पर विदा किया जिसमें संस्था सहायक सचिव राजेश कुमार सिंह हसीबुल्लाह अंसारी सर झारखंड प्रभारी तथा अयूब खान मुकेश अमानत माही तथा कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button