श्री विष्णु प्रगाश उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार दिवस का भव्य आयोजन

श्री विष्णु प्रगाश उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार दिवस का भव्य आयोजन


जे टी न्यूज़, पूर्वी चंपारण: मधुबन प्रखंड स्थित श्री विष्णु प्रगाश उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज बिहार दिवस का भव्य आयोजन करते हुए पकड़ी दयाल अनुमंडल के लिए एक नया प्रतिमान स्थापित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षा विभाग के पत्र के अनुसार ही तय की गई थी। सर्वप्रथम राष्ट्रगान से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ श्री अजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में प्रातः 7:00 बजे राष्ट्रगान के बाद प्रभात फेरी का प्रारंभ हुआ जो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से भ्रमण एवं नारे के साथ पुनः विद्यालय पहुंचा तत्पश्चात चेतना सत्र का आयोजन हुआ जिसमें बिहार राज्य प्रार्थना एवं बिहार राज्य गीत का गायन किया गया

उसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन ,क्विज, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं पुरस्कार वितरण किया गया अंत में प्रधानाध्यापक राम अयोध्या शर्मा एवं अजय कुमार सिन्हा द्वारा शिक्षकों के साथ संयुक्त रूप से केक काटने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो छात्र-छात्राओं के साथ नीतीश कुमार ,सत्य प्रकाश, देवकांत राम ,मुकेश कुमार, अरुण कुमार ,उदय एवं सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button