जेपीएससी में मिशाल: 9 माह की गर्भवती महिला ने 350 km की यात्रा कर दिया इंटरव्यू ,आई 26वीं रैंक

संजीव मिश्रा
देवघर/झारखंड: हजारीबाग की रहने वाली प्रियंका को ने झारखंड लोक सेवा आयोग प्रतिष्ठित परीक्षा में कामयाबी का आसमान छूआ है। इस मौके पर उन्हें एक साथ दोहरी खुशी मिली है। परीक्षा के समय प्रियंका नौ माह की गर्भवती थी।

जब डॉक्टर यात्रा करने की सलाह नहीं देते हैं तब वह अपने जज्बा और जुनून को दिखाकर जमुई से रांची तक की350 किमी की लंबी यात्रा कर जेपीएससी की इंटरव्यू में शामिल हुई। फरवरी को वह साक्षात्कार में शामिल हुईं।

इसके एक सप्ताह बाद ही दो मार्च को उन्होंने पुत्र को जन्म दिया। साथ ही इसके डेढ़ माह बाद 22 अप्रैल को जेपीएससी में 26 वें रैंक में सफलता मिली। वह शिवदयाल नगर के रहने वाले स्व सीता शरण सिंह और मालती लता सिंह की बहू हैं। सास का पढ़ाई करने के लिए विशेष प्रेरणा मिली है।

प्रियंका के पति भी बिहार सोनो के बीडीओ हैं। प्रिंयका प्रियदर्शी ने संत कोलम्बा महाविद्यालय से और स्नातकोतर विनोबा भावे विश्वविद्यालय से जंतु विज्ञान से किया। प्रियंका का मायका गया जिले का वजीरगंज है।

Related Articles

Back to top button