थाना पुलिस ने बरामद की 133 लीटर शराब

थाना पुलिस ने बरामद की 133 लीटर शराब
जेटीन्यूज/मधुबनी


लदनियां थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के क्रम में बुधवार को दो बाइक समेत 133 लीटर शराब बरामद की। अभियान में शामिल अपर थाना अध्यक्ष कार्तिक भगत ने बुधवार को करीब दिन के दस बजे पद्मा गांव के थनही पोखरा के पास अलग -अलग दो बाइक पर लदी 133 लीटर नेपाली देसी व अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस गाड़ी आते देख शराब धंधेबाज बाइक पटककर भागने में सफल रहे।
थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने पूछने पर कहा कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
जब्त दोनों बाइक पर अलग- अलग नेपाली देसी 115 लीटर 200 ग्राम व 17 लीटर 500 ग्राम अंग्रेजी शराब थी।
उन्होंने कहा अपर थाना अध्यक्ष कार्तिक भगत के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। केस में नीतीश कुमार यादव पिता रामबाबू यादव को नामजद बनाया गया है। एक अन्य आरोपी को भी चिह्नित कर लिया गया है। दोनों आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button