प्रधानाचार्य प्रोफेसर आदित्य चंद्र झा की अध्यक्षता में इंटर्नशिप काउंसलिंग/ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ

प्रधानाचार्य प्रोफेसर आदित्य चंद्र झा की अध्यक्षता में इंटर्नशिप काउंसलिंग/ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा इंटर्नशिप काउंसलिंग/ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य प्रोफेसर आदित्य चंद्र झा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक हुआ। यह कार्यक्रम इंटर्नशिप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर फरहत जबीं ने संचालन किया। यह कार्यक्रम 06.05.26 से 08.05.26 तक आयोजित होगा।प्रधानाचार्य महोदय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए इंटर्नशिप की विस्तृत जानकारी एवं महत्वों को छात्राओं से साझा किया, इंटर्नशिप की रूपरेखा से छात्राओं को अवगत कराया और छात्राओं को इंटर्नशिप की महत्ता बताने के क्रम में छात्रों को यह भी बताया कि इंटर्नशिप NEP- 2020 के पाठ्यक्रम के अनुसार सेमेस्टर V में 04 क्रेडिट के रूप में एक अनिवार्य विषय के रूप में है, जिसे छात्राओं के लिए करना अनिवार्य व आवश्यक है , प्रधानाचार्य ने NEP- 2020 की चर्चा करते हुए छात्राओं को यह भी बताया कि किस तरह इंटर्नशिप करके हम अपना कौशल विकास कर पाएंगे, जिसे हमारा देश विकसित भारत- 2047 का लक्ष्य प्राप्त कर सकेगा अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने छात्राओं को यह भी बताया कि छात्राएं इंटर्नशिप करने के लिए स्वतंत्र हैं अपनी रुचि और विषय की प्रासंगिकता के आधार पर वे ऑफलाइन, ऑनलाइन, स्वयं पोर्टल के माध्यम से इंटर्नशिप प्रोवाइडिंग एजेंसी(IPO) का चुनाव कर सकती है और इस पर भी प्रकाश डाला की छात्राएं इंटर्नशिप करने के बाद कैसे वह स्वयं आत्मनिर्भरता को प्राप्त कर सकेंगी एवं देश के विकास में योगदान करेंगी छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान वास्तविक कार्य का अनुभव प्राप्त करना है ताकि जिस उद्देश्य के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है हम उस उद्देश्य को प्राप्त कर सकें, कार्यक्रम का संचालन इंटर्नशिप नोडल पदाधिकारी फरहत जबीं द्वारा किया गया , इंटर्नशिप की जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इंटर्नशिप किस प्रकार से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है जिससे समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका और भी मजबूत होगा तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा,हमे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा, इंटर्नशिप की कार्य प्रणाली, अवधि के बारे में एवं ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय,दरभंगा द्वारा जारी दिशानिर्देश की भी छात्राओं को जानकारी दी । अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार गुप्ता ने भी इंटर्नशिप की रूपरेखा एवं विषयों के चुनाव किस प्रकार से करें इसे अवगत कराया, इतिहास विभाग विभाग के शिक्षक एवं मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश साह ने भी छात्रों को इंटर्नशिप के महत्व,उपयोगिता एवं अनिवार्यता की जानकारी दी एवं यह दैनिक जीवन मे कैसे उपयोगी है इस पर प्रकाश डाला। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ रंजन कुमार ने समाज के निर्माण में इंटर्नशिप की भूमिका पर प्रकाश डाला,

इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षक डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ रिंकी कुमारी,डॉ सुमन कुमारी, डॉ संगीता, डॉ शालिनी, डॉ पर्णम शर्मा थे। अन्य शिक्षक डॉ मधुलिका मिश्रा, डॉ कविता वर्मा, डॉ कुमारी अनु,डॉ सुनीता कुमारी उपस्थित थीं। इस अवसर पर इतिहास विभाग, अर्थ शास्त्र, उर्दू विभाग, दर्शन शास्त्र मैथिली, गणित संस्कृत , अंग्रेजी विभाग की छात्राएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button